फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: दोस्त के ससुराल जा रहे तीन युवक हादसे का शिकार, दो की मौत, एक गंभीर

Mon, 25 Aug 2025 09:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही मीनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थाना प्रभारी रामइकबाल प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवक एक बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार मीनापुर के चकजमाल गांव निवासी तीन युवक एक ही स्प्लेंडर बाइक से अपने दोस्त के ससुराल मीनापुर पांडेय टोला जा रहे थे। इसी दौरान बासुदेव छपरा स्थित राजदेवी स्थान के पास एक अज्ञात पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजू कुमार (25 वर्ष, पिता नागेंद्र पासवान, वार्ड संख्या 13) और कुंदन कुमार (19 वर्ष, पिता शत्रुध्न ठाकुर, वार्ड संख्या 14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुड्डू कुमार (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें; सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, पीड़िता की मां के बयान पर FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मीनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थाना प्रभारी रामइकबाल प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवक एक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप की टक्कर से दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में से एक और घायल आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें