दुर्घटनाग्रस्त ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर
चश्मदीदों के अनुसार, कांटी की ओर से तेज गति में आ रहा एक ट्रक ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।
बच्चे की मौके पर ही मौत
इस हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।