फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, तेजी से फैलने लगा बाढ़ का पानी, डीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 01 Oct 2026 04:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
विज्ञापन
साहेबगंज में टूटा रिंग बांध
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड में गंडक नदी का रिंग बांध टूट गया है। बांध टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। घटना प्रखंड की माधोपुर हजारी पंचायत की है। रिंग बांध टूटने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर टूटे हुए रिंग बांध का निरीक्षण किया और उसकी जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इससे पहले बुधवार को पारू प्रखंड क्षेत्र में भी गंडक नदी का बांध टूट गया था।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुमार गौरव ने रिंग बांध की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और अभियंताओं से बांध की स्थिति, नदी के जलस्तर और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही टूटे हुए रिंग बांध की जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: 48 गांवों में बाढ़ का असर, 24000+ प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस तैनात, 14 रसोइयों में बन रहे भोजन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को रिंग बांध की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में बालू भरे बोरे, मिट्टी और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जा सकें, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखी जाएं।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर जलस्तर और बांध की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लगातार राहत एवं बचाव कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीम भी तैनात है, जो लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें