फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे कॉलोनी में आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत का माहौल, निगम की अनदेखी से बढ़ी परेशानी

Sat, 07 Jun 2025 06:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: रेलवे कॉलोनी में कुत्तों द्वारा एक बकरी के बच्चे को घसीटकर और नोंचकर खाने का विडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी बेहद डर गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर बकरी को यूं शिकार बनाया जा सकता है, तो बच्चों या बुजुर्गों पर भी कभी भी हमला हो सकता है।
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी बटलर रोड पर आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक अब आम जनजीवन के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी गंभीर संकट बनता जा रहा है। रेलवे कॉलोनी बटलर रोड में आवारा कुत्तों के झुंड ने हाल ही में एक बकरी के बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस भयावह दृश्य ने कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मियों और उनके परिवारों के बीच गहरी दहशत फैला दी है।

विज्ञापन

 
हर दिन डर के साए में ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी
रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें हर दिन ड्यूटी पर जाते और लौटते समय कुत्तों के झुंड से गुजरना पड़ता है। अकेले देखते ही कुत्ते हमला करने को दौड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर भी कई बार हमला हो चुका है, लेकिन अब तक सौभाग्य से वे बचते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग बोले- विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन CM कुर्सी पर नजर नहीं; NDA की जीत पर क्या कहा?
विज्ञापन

 
रेलवे अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से लगातार नगर निगम को पत्र लिखकर इन कुत्तों की समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि स्टेशन क्षेत्र में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे मजदूरों और कर्मियों की आवाजाही बढ़ी है। ऐसे में कुत्तों के झुंड से उनकी सुरक्षा खतरे में है।
 
बकरी को मारने वाला वीडियो बना भय का कारण
बटलर रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में कुत्तों द्वारा एक बकरी के बच्चे को घसीटकर और नोंचकर खाने का विडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी बेहद डर गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर बकरी को यूं शिकार बनाया जा सकता है, तो बच्चों या बुजुर्गों पर भी कभी भी हमला हो सकता है। यह केवल समय की बात है।
 
नगर निगम पर लापरवाही के आरोप
रेल कर्मियों के साथ-साथ आम लोग भी नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। कई मोहल्लों से लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद, अब तक आवारा कुत्तों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर निगम द्वारा मंगाई गई 'डॉग कैचर वैन' भी बेकार पड़ी है, जिसका उपयोग नहीं हो रहा। शहर में कई लोग अब सुबह की सैर पर जाना छोड़ चुके हैं, वहीं कई परिवारों ने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। निगम बोर्ड की कई बैठकों में इस मुद्दे पर प्रस्ताव पारित हो चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कदम अब तक नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: CM नीतीश ने छत से लिया ऑफिसर्स इनक्लेव के निर्माण का जायजा, कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश
 
जनता में बढ़ रहा असंतोष, कार्रवाई की मांग तेज
शहरवासियों और रेलवे कॉलोनी के निवासियों ने एक बार फिर नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर अब भी लापरवाही बरती गई, तो इन कुत्तों का अगला निशाना इंसान हो सकता है। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह समस्या एक बड़े जन-आक्रोश का रूप ले सकती है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें