फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दोस्ती, प्यार और पैसों का खेल बना मौत की वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर रची गई खौफनाक हत्या की साजिश

Wed, 06 May 2026 07:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में व्यवसायी नौशाद आलम की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें अवैध संबंध और पैसों के विवाद में तीन आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में मुर्गा व्यवसायी नौशाद आलम की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पियर थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सिराज, मो. अशरफ और मो. शहाबुद्दीन के रूप में हुई है, जो सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई 
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने मीडिया से बताया कि यह मामला शुरुआत में ब्लाइंड केस की तरह था, क्योंकि मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार मामले का सफल खुलासा किया।

दरअसल, 29 अप्रैल को गोविंदपुर छपरा गांव के एक खेत से नौशाद आलम का शव बरामद हुआ था। मौके से उनकी बाइक और कुछ अन्य सामान भी मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी हत्या प्लास्टिक की तार से गला दबाकर की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के दिन मृतक कुछ लोगों के साथ था। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे दो प्रमुख कारण सामने आए हैं। पहला, मृतक का आरोपी मो. सिराज की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध और दूसरा, आपसी लेन-देन को लेकर विवाद। बताया जा रहा है कि इन दोनों कारणों से आरोपी काफी नाराज था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

ये भी पढ़ें-   Bihar: जदयू ने सीएम सम्राट चौधरी सौंपी अपने मंत्रियों की लिस्ट, तीन नए नाम की चर्चा; निशांत भी शपथ लेंगे क्या?

पार्टी के बहाने दिया हत्या को अंजाम
घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने नौशाद को पार्टी के बहाने बुलाया। पहले उसे खाना-पीना कराया गया, फिर सुनसान जगह पर ले जाकर प्लास्टिक की तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से पार्टी में इस्तेमाल किए गए सामान और हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की तार भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस केस के खुलासे में पुलिस की तकनीकी टीम और स्थानीय खुफिया तंत्र की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें