फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पानी की समस्या को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 21 Jun 2025 02:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: इस संबंध में वार्ड पार्षद और पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने बताया कि पहले श्रीरामपुर के पास स्थित पंप से सप्लाई हो रही थी। अब नया पंप एमआईटी के पास लगाया गया है, लेकिन पाइपलाइन कनेक्शन में गड़बड़ी आ गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के वार्ड संख्या-1 में पीने के पानी की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज लोगों ने लक्ष्मी चौक-पुलिस लाइन रोड को बाल्टियां और पानी की टंकियां रखकर जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह इलाका पूर्व मेयर सुरेश कुमार का वार्ड है, बावजूद इसके यहां के हजारों लोगों को बीते एक महीने से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अंततः लोगों ने प्रदर्शन का रास्ता चुना। स्थानीय निवासी संतोष कुमार ने बताया कि बीते 15 दिनों से पूरा मोहल्ला पानी के संकट से जूझ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई। मजबूरन आज हम सभी सड़कों पर उतरे हैं।

एक अन्य स्थानीय निवासी बिट्टू कुमार ने कहा कि पानी के बिना जीवन दुश्वार हो गया है। नहाने, कपड़े धोने और पीने तक का पानी नहीं है। टैंकर से जो पानी आ रहा है, वह ऊंट के मुंह में जीरा जैसी स्थिति है। अब हमें अपने हक के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी की आपूर्ति बहाल करने की कवायद शुरू की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक; सूचना पर पहुंची पुलिस

इस संबंध में वार्ड पार्षद और पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने बताया कि पहले श्रीरामपुर के पास स्थित पंप से सप्लाई हो रही थी। अब नया पंप एमआईटी के पास लगाया गया है, लेकिन पाइपलाइन कनेक्शन में गड़बड़ी आ गई थी। इसकी सूचना नगर निगम को कई बार दी गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि कि लोग लगातार 15 दिनों से शिकायत कर रहे थे। जब सुनवाई नहीं हुई, तब सड़क जाम कर विरोध किया गया। अब स्थिति यह हो गई है कि जब तक लोग सड़क पर न उतरें, तब तक अधिकारियों की नींद नहीं खुलती। फिलहाल नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत और पानी की आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें