फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत, आधा दर्जन घायल, गांव में तनाव का माहौल

Mon, 23 Jun 2025 08:33 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। फायरिंग की घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जमीनी विवाद में गोलीबारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पारू थाना क्षेत्र के कोरिया निजामत गांव में जमीनी विवाद को लेकर देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार भगत की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।
विज्ञापन


फायरिंग की घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में कैंप कर रही है और तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को किया गोलियों से छलनी, भोज खाकर लौटने के दौरान छिपकर किया हमला
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोरिया निजामत गांव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट हुई, इसके बाद एक पक्ष ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से जितेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश भगत, महेश राम, प्रिंस कुमार, रवि भूषण और अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


पारू थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जमीनी विवाद में गोलीबारी

 

जमीनी विवाद में गोलीबारी

 

जमीनी विवाद में गोलीबारी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें