फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिवंगत सुशील कुमार मोदी की पहली पुण्यतिथि 17 मई को, नॉर्थ बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स करेगा भव्य आयोजन

Sun, 11 May 2025 09:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि दिवंगत सुशील कुमार मोदी ने बिहार की राजनीति में समरसता और विकास का जो मार्ग प्रशस्त किया, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उन्होंने न केवल संगठन को मजबूती दी, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को गति देने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।
विज्ञापन
दिवंगत सुशील मोदी की प्रथम पुण्यतिथि को लेकर आयोजित हुई प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि इस वर्ष 17 मई को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर नॉर्थ बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य उनके राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक योगदान को याद करते हुए भावी पीढ़ियों तक उनकी प्रेरक विरासत को पहुंचाना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, श्रीनगर में बाजार करते पुलिस ने पकड़ा; आरोपी आशिक को हुई जेल
 
नॉर्थ बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स में बनी रणनीति
पुण्यतिथि आयोजन को लेकर नॉर्थ बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की। इसमें संगठन के अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया, सचिव सज्जन कुमार शर्मा, बीजेपी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिम क्षेत्र के जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी तथा पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा, ताकि दिवंगत सुशील मोदी के कार्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन



 
देशभर से आएंगे विशिष्ट अतिथि
पुण्यतिथि कार्यक्रम में केंद्र सरकार और बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। साथ ही जेपी आंदोलन और अन्य सामाजिक आंदोलनों से जुड़े दिग्गजों को भी आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम न केवल एक श्रद्धांजलि सभा होगा, बल्कि दिवंगत सुशील मोदी के विचारों पर आधारित संवाद का भी मंच बनेगा।
विज्ञापन

 
सामाजिक समरसता और विकास की विरासत
पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि दिवंगत सुशील कुमार मोदी ने बिहार की राजनीति में समरसता और विकास का जो मार्ग प्रशस्त किया, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उन्होंने न केवल संगठन को मजबूती दी, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को गति देने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु किशोर ने कहा कि सुशील मोदी जी का व्यक्तित्व ऐसा था जिसमें सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए लगातार काम किया और राज्य को एक नई पहचान दी।

यह भी पढ़ें- Bihar News :  NIA टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकवादी को किया गिरफ्तार
 
मुजफ्फरपुर से रहा विशेष जुड़ाव
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि दिवंगत सुशील कुमार मोदी का मुजफ्फरपुर से विशेष जुड़ाव रहा है। वे यहां के उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को लेकर सदैव सक्रिय रहे और स्थानीय व्यापारियों को संगठित कर उन्हें सशक्त करने का कार्य किया। इसीलिए उनकी पुण्यतिथि को मुजफ्फरपुर से मनाया जाना प्रतीकात्मक भी है और सार्थक भी। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम न केवल दिवंगत मोदी को श्रद्धांजलि देने का अवसर होगा, बल्कि बिहार की राजनीतिक और विकास यात्रा में उनके योगदान को रेखांकित करने वाला मंच भी होगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें