फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 18 किलोमीटर लंबे हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास का हुआ शुभारंभ

Sat, 11 Oct 2025 05:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: यह बाईपास आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। परियोजना के तहत 66 अंडरपास, 4 माइनर ब्रिज और 1 आरओबी का निर्माण किया गया है। इन संरचनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन का मजबूत तंत्र विकसित हुआ है।
विज्ञापन
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के विकास और यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में शनिवार का दिन ऐतिहासिक दर्ज हुआ। बहुप्रतीक्षित हाजीपुर–मुजफ्फरपुर बाईपास को आज आम जनता और वाहनों के लिए खोल दिया गया। यह बहुउद्देशीय परियोजना न केवल मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, बल्कि उत्तर बिहार में सुगम यातायात व्यवस्था की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

18 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के शुरू होने से अब भारी वाहन शहर के बीच से गुजरने के बजाय सीधे बाहरी मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे शहर के भीतर लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। हाजीपुर से दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी और वैशाली की ओर जाने वाले वाहनों को अब शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इससे न केवल जाम में कमी आएगी, बल्कि ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और समय की बचत भी होगी। वाहन चालकों को अब घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी, जिससे सड़क सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

विज्ञापन


पढ़ें: पुराना जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, इनकम टैक्स कर्मचारी सहित दो घायल

आधुनिक तकनीक से बना बाईपास
यह बाईपास आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। परियोजना के तहत 66 अंडरपास, 4 माइनर ब्रिज और 1 आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण किया गया है। इन संरचनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन का मजबूत तंत्र विकसित हुआ है। अंडरपास के जरिये आसपास के गांवों को जोड़ा गया है, जिससे किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। यह बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग 63.17 खंड का हिस्सा है और हाजीपुर से मुजफ्फरपुर के बीच यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि “हाजीपुर–मुजफ्फरपुर बाईपास का शुभारंभ जिले और आसपास के इलाकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस मार्ग के शुरू होने से शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। यह मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन विकास को भी नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि इस बाईपास से आसपास के जिलों को भी लाभ मिलेगा और मुजफ्फरपुर जिले का विकास अब और तेज गति से आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें