फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में बरात में नाचने दौरान विवाद, भतीजे ने चाचा की कैंची से गोदकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 03:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलने पर हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। थाना प्रभारी मोहम्मद आलम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है
विज्ञापन
भतीजे ने किया चाचा की हत्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव में एक बरात समारोह के दौरान मामूली विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय दिलीप कुमार राम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात गांव में एक शादी समारोह था, जिसमें सभी परिजन शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बीच-बचाव के लिए दिलीप राम वहां पहुंचे, लेकिन तभी उनका भतीजा रजनीश कुमार (25) वहां आया और अचानक कैंची से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: गरीबी और ज़ुल्म से टूटी मां, 5 बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश

घटना की सूचना मिलने पर हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। थाना प्रभारी मोहम्मद आलम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें