फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पत्नी के प्रेम प्रसंग ने ली पति की जान, बहनोई और प्रेमी ने मिलकर कराई हत्या; ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 05 Apr 2026 05:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी के प्रेम संबंध के कारण साजिश रची गई। बहनोई और प्रेमी ने मिलकर शूटर से हत्या करवाई। दोनों आरोपी गिरफ्तार है और शूटर फरार है।

विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए मकेश्वर पंडित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का बहनोई महेश पंडित और गांव का ही मुन्ना पंडित शामिल हैं। दोनों ने पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

इस मामले की जानकारी एसडीपीओ वेस्ट-2 सुचित्रा कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल की रात मोतीपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। बाद में उसकी पहचान मकेश्वर पंडित के रूप में हुई।

जांच में सामने आया कि मकेश्वर पंडित की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान पता चला कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है।

विज्ञापन


पढ़ें: हरसा सदर अस्पताल में डीडीसी का छापा, बदहाल व्यवस्था देख भड़के अधिकारी; फटकार लगाई

पुलिस के अनुसार, मुन्ना पंडित का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी मृतक को हो गई थी, जिसके बाद उसने मुन्ना का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसी बात से नाराज होकर मुन्ना ने हत्या की साजिश रची।

जांच में यह भी सामने आया कि मृतक का बहनोई महेश पंडित भी इस साजिश में शामिल था और उसके भी मृतक की पत्नी से संबंध थे। दोनों ने मिलकर शूटर हायर किया और मकेश्वर पंडित की हत्या करवा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शूटर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें