फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तिरहुत स्नातक चुनाव में तेज हुई सियासी जंग, शिक्षा मंत्री बोले- आप हमारा साथ दें, हम आपका साथ देंगे

Wed, 14 Oct 2026 03:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में नेताओं ने बैठक कर मतदान की अपील की। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सातवें वेतनमान और ट्रांसफर-पोस्टिंग की समस्याएं दूर करने का आश्वासन देते हुए प्रशांत किशोर पर निशाना साधा।

 

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का विरोधी पर निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और एक-दूसरे पर तंज कसने का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदान की अपील करने के लिए बुधवार को विधानसभा में एनडीए नेताओं की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद, शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान नेताओं ने एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया और बिहार विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। नेताओं ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन


मंत्री बोले- आप हमारा साथ दें, हम आपका साथ देंगे
शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने बिहार के शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान लागू करने का वादा किया है। इसके साथ ही शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़ें: गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे; कई गोरखपुर रेफर

उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। इस विकास को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत जरूरी है। मंत्री ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उनके मत को कभी बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए मतदाताओं को भी एनडीए का साथ देना होगा। उन्होंने प्रत्येक प्रमंडल में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर पर साधा निशाना, मतदाताओं को किया सावधान
शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए मतदाताओं को उनसे सतर्क रहने की नसीहत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर जहां जाते हैं, वहां विरोधी दलों को जिताने की बात करते हैं। मंत्री ने कहा कि बंगाल में वह तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की जीत की बात करते थे, जबकि दक्षिण भारत में दूसरे दलों को जिताने की बात करते हैं।

मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में घूम-घूमकर भाजपा और एनडीए का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के लोग शिक्षकों को सातवां वेतनमान वर्ष 2029 में लागू होने की बात कहकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें