फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: शराबबंदी पर प्रशांत किशोर को मदन सहनी का जवाब, बोले- कानून कमजोर करने की कोशिश नहीं होगी सफल

Fri, 11 Sep 2026 10:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर पहुंचे मद्यनिषेध विभाग के मंत्री मदन सहनी ने प्रशांत किशोर के शराबबंदी को लेकर उठाए सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी अपने उद्देश्य में सफल रही है और इसे कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान, मदन सहनी ने प्रशांत किशोर को घेरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में पहुंचे मद्यनिषेध विभाग के मंत्री मदन सहनी ने शराबबंदी को लेकर जन सुराज प्रमुख और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पर पलटवार किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से सफल है और इस पर सवाल उठाने वाले लोग हकीकत में समाज के गरीब और महिला वर्ग के हितों का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान मंत्री ने कहा कि, “प्रशांत किशोर आजकल जो सर्टिफिकेट बांट रहे हैं, जो लोग शराबबंदी का विरोध करते हैं, हकीकत में वे भी निश्चित रूप से समाज के निम्न तबके, गरीब तबके और महिलाओं के विरोधी हैं।” इसके साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर जवाब दिया है।

मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि बिहार में वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू किया था। इसका असर हुआ और इसके बाद समाज में कई बदलाव आए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोई भी कानून लागू होने के बाद उसमें शत-प्रतिशत सफलता नहीं मिल सकती। ऐसे में शराबबंदी से शत-प्रतिशत सफलता की उम्मीद करना सही नहीं है। बिहार में जिस उद्देश्य से शराबबंदी की गई थी, अब हम उस उद्देश्य में सफल मानते हैं और आगे भी यह जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी: बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में अब मिलेंगे इतने रुपये

सरकार में मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि बिहार राज्य के इस शराबबंदी कानून को कमजोर करने या इसे ठिकाने लगाने की कोशिश करने वालों की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए बिहार सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। बिहार में पकड़ी जाने वाली विदेशी शराब को लेकर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। जो भी विदेशी शराब बिहार के अंदर आती है और पकड़ी जाती है, उस कंपनी पर भी हम लोग एफआईआर करेंगे। बिहार सरकार इसे लेकर लगातार समीक्षा कर रही है।

दरअसल, मंत्री शहीद छकौड़ी लाल साह के शहादत दिवस के मौके पर पहुंचे हुए थे और उन्होंने शहीद को लेकर कई अहम बातें कही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें