फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी के बाद युवती की मौत का खुला राज, गला दबाकर की हत्या; शव जलाकर मिटाए सबूत!

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका के पति ने हत्या की आशंका जताई थी, जो पुलिस जांच में सही साबित हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने कथित तौर पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने की युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतका के पति द्वारा जताई गई हत्या की आशंका पुलिस जांच में सही साबित हुई है। पुलिस ने मामले में अभिषेक यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पति के आवेदन पर शुरू हुई जांच
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ (पूर्वी-1) अलय वत्स ने बताया कि पीड़ित पति गौरीशंकर कुमार द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए आवेदन के आधार पर सिवाईपट्टी थाने में मामला दर्ज किया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी सुजाता कुमारी की हत्या कर उसके मायके पक्ष के लोगों ने शव को छिपा दिया है।

विशेष टीम ने आरोपी को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


प्रेम विवाह बना विवाद की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि सुजाता कुमारी ने अपनी इच्छा से गौरीशंकर कुमार के साथ विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इस विवाह से युवती के परिजन नाराज थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि परिवार को आशंका थी कि सुजाता दोबारा अपने पति के साथ रहने चली जाएगी।

गला दबाकर हत्या, फिर जलाया शव
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से रात के समय सुजाता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी किनारे ले जाकर जला दिया गया। जांच एजेंसियां अब इस पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं।

यह भी पढ़ें: 39 दिन में वादा पूरा! रेल मंत्री ने दिखाई छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी; नई ट्रेनों रोडमैप भी बताया
विज्ञापन


एफएसएल की मदद से जुटाए जा रहे साक्ष्य
एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें