फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एनएच-28 पर कई ट्रकों की टक्कर, चालक डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा; गैस कटर से सुरक्षित निकाला गया

Tue, 12 Aug 2025 02:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर मंगवाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इस दौरान मुजफ्फरपुर–बरौनी हाईवे (एनएच-28) पर लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन
एनएच-28 पर कई ट्रकों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया एनएच-28 के पास सोमवार शाम कई ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में गया जिले के ट्रक चालक प्रमोद कुमार केबिन में बुरी तरह फंस गए और करीब डेढ़ घंटे तक वहीं फंसे रहे। गैस कटर की मदद से ट्रक का चेसिस काटकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मझौलिया चौक पर पहले से जाम में खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सामने खड़े दो अन्य टैंकर भी आपस में भिड़ गए। इसी क्रम में एक खाली ट्रक की टक्कर सीमेंट लोड ट्रक से हो गई, जिसमें चालक प्रमोद कुमार फंस गए।

विज्ञापन


पढ़ें: मधुबनी में 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर मंगवाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इस दौरान मुजफ्फरपुर–बरौनी हाईवे (एनएच-28) पर लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि तीन ट्रकों की टक्कर हुई थी। एक चालक के फंसने की सूचना मिलने पर उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। अन्य किसी को चोट नहीं आई है और एनएच-28 पर जाम को भी पूरी तरह से साफ कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें