फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biharr News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, शादी की तैयारियां राख में तब्दील

Wed, 14 Jan 2026 01:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के छीतरपट्टी गांव में रात के समय अचानक लगी भीषण आग ने सात परिवारों के घर जलाकर खाक कर दिए। आग में घर की सारी सामग्री, कपड़े, बर्तन, आभूषण और खाने-पीने की चीजें जलकर नष्ट हो गईं। एक परिवार की बेटी की शादी की तैयारी भी पूरी तरह राख हो गई।
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड कई घर जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के छीतरपट्टी गांव में देर रात भीषण आग लगने से लगभग सात परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में मातम छा गया है और घर के सदस्य रोते-बिलखते हुए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले गांव के लोग रात का खाना खाकर सो रहे थे। अचानक लगी आग ने अफरातफरी मचा दी और देखते ही देखते गांव के सात परिवारों का आशियाना पूरी तरह जलकर राख में बदल गया। आग इतनी भयंकर थी कि किसी को सोचने-समझने का मौका भी नहीं मिला। इस दौरान घर में रखी सभी सामग्री  खाने-पीने की चीजें, बर्तन, कपड़े, आभूषण और फर्नीचर सब कुछ जलकर राख हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की भीषणता के सामने सब कुछ नाकाफी साबित हुआ। जानकारी मिलने के बाद कांटी अंचल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इस अग्निकांड में सबसे बड़ा दुख इस बात का है कि एक परिवार में अगले महीने बेटी की शादी तय थी। शादी के लिए खरीदी गई ज्वेलरी, कपड़े और अन्य सामग्री भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पीड़ित मोहम्मद कयूम के परिवार के सदस्य ने बताया कि उनके घर में डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी और एक लाख रुपये नगद रखे थे, जो अब जलकर राख हो गए हैं। इसके साथ ही घर में रखे अनाज, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान भी जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने चिंता जताई कि अब उनकी बेटी की शादी कैसे होगी।

विज्ञापन

 

पढ़ें- Bihar News: इकलौते भाई की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी बहन, जहर खाकर दी जान; परिजनों में मातम

स्थानीय अंचलाधिकारी ने बताया कि आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही राहत दी जाएगी। इसके अलावा तत्काल राहत के लिए स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की जा रही है। यह अग्निकांड ठंड के मौसम में हुआ, जिससे प्रभावित परिवारों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि प्रभावितों को हर संभव मदद जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें