फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर को झटका: जन सुराज के घोषित प्रत्याशी ने टिकट नकारा; किसपर लगाया आरोप? स्वतंत्र लड़ने का एलान

Sat, 26 Sep 2026 08:41 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर जन सुराज में विवाद सामने आया है। टिकट मिलने के एक दिन बाद भूषण कुमार झा ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन
उम्मीदवार ने छोड़ा जन सुराज का साथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी उम्मीदवार भूषण कुमार झा के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भूषण झा ने 25 सितंबर को शहर के एक होटल में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद जन सुराज छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने बैठक के दौरान अपने और समर्थक शिक्षकों के साथ कथित व्यवहार को लेकर कई आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि पार्टी ने उन्हें एक दिन पहले ही टिकट दिया था। वहीं, जन सुराज की ओर से बताया गया है कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नए प्रत्याशी के नाम की जल्द घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में करीब एक दर्जन शिक्षक साथियों के साथ पहुंचे थे भूषण झा
भूषण झा आज की बैठक में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के रूप में आमंत्रित किए गए थे। उनके साथ करीब एक दर्जन शिक्षक साथी भी बैठक में पहुंचे थे। भूषण झा का आरोप है कि बैठक के दौरान जब उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की तो उनके समर्थक शिक्षकों को रिकॉर्डिंग करने से रोक दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका वक्तव्य मीडिया तक नहीं पहुंचने देने का प्रयास किया गया।

पार्टी की तय बात बोलने के दबाव का लगाया आरोप
भूषण झा का कहना है कि उन पर पार्टी की ओर से तय बात बोलने का दबाव बनाया गया, जिसे उन्होंने आपत्तिजनक माना। उनके अनुसार, बैठक से बाहर निकलने के बाद उन्होंने सैकड़ों शिक्षक साथियों से इस संबंध में मंतव्य लिया। इसके बाद अधिकांश साथियों की सलाह पर उन्होंने तिरहुत के शिक्षक साथियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: नेपाल राजघराने से जुड़ा गयाजी के ‘लाल मोहरिया पंडों’ का इतिहास, जानें जम्होर के राजपुरोहितों की कहानी

प्रशांत किशोर के संबोधन में नाम नहीं लिए जाने का दावा
भूषण झा ने यह भी कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान प्रशांत किशोर के संबोधन में शिक्षक सीट के प्रत्याशी के रूप में उनका नाम नहीं लिया गया। उनका दावा है कि बैठक में कार्यकर्ताओं के चुनाव लड़ने के तौर-तरीकों को देखकर उन्हें लगा कि संगठन को अभी काफी प्रशिक्षण की जरूरत है।
विज्ञापन


जन सुराज जल्द घोषित करेगी शिक्षक सीट के नए प्रत्याशी का नाम
वहीं, पार्टी की ओर से बताया गया है कि फिलहाल तिरहुत में जन सुराज के एकमात्र उम्मीदवार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. वी. मोहन होंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें