फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में नाबालिग से छेड़खानी का सीसीटीवी आया सामने: आरोपी पहले ही जेल में, वीडियो के जरिए उठे सवाल

Mon, 28 Sep 2026 10:26 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के चंदवारा मोहल्ले में 23 सितंबर को नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। अब चार दिन बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी के जरिए राजद ने उठाए सवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी, मारपीट और जबरन घसीटकर ले जाने के चार दिन पुराने मामले का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। इस फुटेज को बिहार के प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बिहार में हो रही घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। हालांकि, 23 सितंबर को हुई इस घटना के बाद से ही नगर थाना पुलिस आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। अब चार दिन बाद राजद ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिहार सरकार और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


23 सितंबर को हुई थी घटना
दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा मोहल्ले का है। यहां 23 सितंबर को मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि युवक ने नाबालिग लड़की को सड़क के पास ही पहले घर से खींचकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद परिजनों ने नाबालिग लड़की का सदर अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

पुलिस ने कहा था- आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर भेजा जेल
घटना के बाद नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया था कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अविलंब कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को कहीं भी किसी बच्ची या महिला के साथ छेड़खानी की सूचना मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारी ने कहा था कि इस तरह के मामलों को लेकर सभी जगहों पर चौकसी बरती जा रही है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?
विज्ञापन


चार दिन बाद सीसीटीवी के जरिए राजद ने सरकार को घेरा
शहर के नगर थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को हुई इस घटना के चार दिन बाद सीसीटीवी फुटेज राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। राजद ने इस सीसीटीवी वीडियो के जरिए बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। मामले में एक तरफ पुलिस की ओर से घटना वाले दिन की गई कार्रवाई है, वहीं दूसरी तरफ घटना के चार दिन बाद सामने आया सीसीटीवी फुटेज और उसके आधार पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए राजद ने सरकार को घेरने की कोशिश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें