फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिना बुकिंग और वैध कागजात के ट्रेन से जा रही थी विदेशी सुपारी, आरपीएफ ने किया भंडाफोड़

Mon, 25 May 2026 02:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर आरपीएफ और कस्टम विभाग ने राजधानी एक्सप्रेस से 850 किलो विदेशी सुपारी जब्त की है। करीब तीन लाख रुपये कीमत की यह खेप फर्जी विवरण के साथ भेजी जा रही थी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विदेशी सुपारी की खेप जब्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस बल (RPF) और कस्टम विभाग की संयुक्त कार्रवाई में राजधानी एक्सप्रेस से विदेशी मूल की भारी मात्रा में सुपारी बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 850 किलोग्राम सुपारी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरपीएफ ने 10 बोरे विदेशी सुपारी जब्त की
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 20503 अप राजधानी एक्सप्रेस के मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंचने के बाद उसकी वीपी कोच (SLR/VP Van) की जांच की गई। जांच वाणिज्य विभाग मुजफ्फरपुर के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई, जिसमें 10 बोरे विदेशी सुपारी बरामद हुए।

कस्टम विभाग के हवाले की गई विदेशी सुपारी
रेल पुलिस और कस्टम विभाग की टीम ने जब पैकेजों की जांच की तो उन पर किसी प्रकार का वैध विवरण या बुकिंग संबंधी जानकारी अंकित नहीं मिली। इससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह खेप कहां से भेजी गई थी और किस व्यापारी द्वारा इसे प्राप्त किया जाना था। इसके बाद सभी पैकेजों को पार्सल कार्यालय लाया गया और उनका वजन कराया गया। जांच में कुल 10 पैकेजों में करीब 850 किलोग्राम विदेशी सुपारी पाई गई। इसके बाद आरपीएफ, वाणिज्य विभाग और कस्टम विभाग ने संयुक्त रूप से जब्ती सूची तैयार कर माल को कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: गंगा दशहरा पर बख्तियारपुर पहुंचे नीतीश कुमार, सीढ़ी घाट पर की मां गंगा की पूजा-अर्चना
विज्ञापन


दिल्ली भेजी जा रही थी खेप
इस मामले में जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस की वीपी वैन से विदेशी मूल की सुपारी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि माल पर फर्जी तरीके से विवरण अंकित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह खेप संभवतः नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र से दिल्ली भेजी जा रही थी। फिलहाल, कस्टम विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेप के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें