फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चरित्र पर शक या सोची-समझी साजिश? छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में पति फरार, एफआईआर दर्ज

Sat, 27 Jun 2026 08:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर की रहने वाली 23 वर्षीय और छह माह की गर्भवती नेहा की फरीदाबाद में हत्या के मामले में फरार पति अमित गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप पति पर लगाया है। हरियाणा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
हत्यारे पति की तलाश तेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा सोडा गोदाम रोड निवासी 23 वर्षीय नेहा की हत्या के मामले में फरार पति अमित गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पिता ने शुक्रवार शाम हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना में अपने दामाद अमित गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पल्ला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, पत्नी नेहा की कथित तौर पर पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या करने के बाद से आरोपी अमित फरार है।
विज्ञापन


छह माह की गर्भवती थी नेहा
बताया गया कि गुरुवार सुबह हरियाणा के फरीदाबाद जिले की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 स्थित एक मकान में नेहा की निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, वह छह माह की गर्भवती थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले अमित गुप्ता ने नेहा के साथ मारपीट की, फिर उसका गला दबाया और इसके बाद पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद परिजन शव को मुजफ्फरपुर लाकर अंतिम संस्कार करेंगे।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: मनोज झा का बड़ा हमला, बोले- "आस्था से भी हो रहा खिलवाड़, सच दबाने को हो रहे एनकाउंटर
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी शादी
नेहा और अमित गुप्ता की शादी 30 अप्रैल 2025 को परिवार की सहमति से अरेंज मैरिज के तहत हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों फरीदाबाद में रहने लगे। हाल ही में उन्होंने पंचशील कॉलोनी में एक मकान खरीदा था और करीब एक माह पहले ही गृह प्रवेश किया था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अमित अपनी पत्नी के चरित्र पर अक्सर संदेह करता था और उसे घर से बाहर निकलने से भी रोकता था। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें