फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: NH-28 पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, दोनों की मौत

Mon, 26 Jan 2026 06:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता श्रीकांत राय और पुत्री आस्था कुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता और पुत्री मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की चौक के पास एनएच-28 पर हुई, जहां एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 
घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार
मृतकों की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के शामहिला टोला निवासी श्रीकांत राय और उनकी बेटी आस्था कुमारी के रूप में की गई है। दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पिता और पुत्री दोनों की मौत हो गई।

पढ़ें- Bihar News: पटना में नगर निगम कर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा
विज्ञापन

 
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, ट्रक जब्त
स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरटेक के दौरान ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों लोग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
 
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की पहचान की जा रही है, आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें