फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, अलर्ट पर रही रेल पुलिस,वंदे भारत पर चढ़ने की रही होड़

Sun, 14 Jun 2026 08:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों के समाप्त होने के बाद स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। वंदे भारत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश को रेल पुलिस ने विफल कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने ट्रेन में जमाया कब्जा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार दोपहर से शाम तक स्टेशन पर छात्र-छात्राओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इसे देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया, लेकिन इसके बावजूद लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। कई ट्रेनों में परीक्षार्थियों ने सीटों पर कब्जा जमा लिया।

इस दौरान पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में भी परीक्षार्थियों ने चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन रेल पुलिस और वंदे भारत के कर्मचारियों की तत्परता से उन्हें रोका गया। इसके बाद ट्रेन का समय पर परिचालन सुनिश्चित किया जा सका। वहीं अन्य ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी रही। बताया जाता है कि शहर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेल पुलिस की लगातार अपील

विज्ञापन

रेल पुलिस द्वारा परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से लगातार अपील की जा रही थी। आरपीएफ और जीआरपी के सैकड़ों जवान सभी प्लेटफॉर्म पर अलर्ट मोड में तैनात रहे। इस दौरान लगातार माइकिंग कर अभ्यर्थियों से रेलवे द्वारा संचालित स्पेशल ट्रेनों का उपयोग करने की अपील की गई। बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी भी छात्र-छात्राओं को ट्रेनों में सुरक्षित चढ़ाने के लिए मुस्तैद रहे।

इन ट्रेनों में रही सबसे अधिक भीड़
सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों की भारी भीड़ अवध-असम एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में देखी गई। इसके अलावा विभिन्न रूटों पर चलने वाली लोकल ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस में भी परीक्षार्थियों की काफी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : कांग्रेस ने पीएम के 12 साल शासन काल पर साधा निशाना, अमृतकाल को बताया विनाशकाल; मोदी सरकार पर जमकर बोला

रेल पुलिस और जिला प्रशासन रहे अलर्ट
दूसरे जिलों से परीक्षा देने आए हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। इसके साथ ही जिला पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को अलर्ट मोड में रखा गया था। स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

रेल पुलिस के जवान ट्रेनों के आने और प्रस्थान करने तक प्लेटफॉर्म के दोनों ओर तैनात रहे। हालांकि स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ के कारण कई परीक्षार्थियों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की और प्लेटफॉर्म के एक छोर से दूसरे छोर तक तथा रेलवे ट्रैक के आसपास भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

परीक्षार्थी ने ट्रेन में जमाया कब्जा

 

परीक्षार्थी ने ट्रेन में जमाया कब्जा

 

परीक्षार्थी ने ट्रेन में जमाया कब्जा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें