फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुकेश सहनी का सरकार पर बड़ा हमला, पप्पू सहनी की हत्या पर बोले- ‘कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम करेंगे’

Thu, 25 Jun 2026 06:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार उन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या का दौर शुरू हो गया है और इन घटनाओं को रोक पाने में राज्य सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। इस दौरान उन्होंने अपने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और अंतिम न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


पप्पू सहनी हत्याकांड में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने चार माह पूर्व हुए पप्पू सहनी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार से मिलकर आए हैं और आज भी परिवार को न्याय का इंतजार है।

एसएसपी को दिया एक महीने का अल्टीमेटम
मुकेश सहनी ने कहा कि मुजफ्फरपुर के एसएसपी को एक महीने का समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि में दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


'डीएसपी पर पहले कार्रवाई होती तो भोजपुर कांड नहीं होता'
भोजपुर एनकाउंटर मामले पर बोलते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि जिस डीएसपी राजेश शर्मा पर आरोप लग रहे हैं, यदि मुजफ्फरपुर की पूर्व घटना में उनके खिलाफ समय पर कार्रवाई हुई होती तो भोजपुर जैसी घटना नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई करने के बजाय संबंधित अधिकारी को प्रमोशन देकर भेज दिया गया, जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का किया दावा
मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी और वह स्वयं पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा और मामले को लगातार उठाया जाएगा।

स्वर्ण समाज का जताया आभार, सभी समाजों से की अपील
पूर्व मंत्री ने कहा कि भोजपुर की घटना के बाद जिस प्रकार स्वर्ण समाज के लोगों ने विरोध दर्ज कराया, उसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज के लोग किसी भी वर्ग या समुदाय के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ भी इसी तरह आवाज उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: टना वालों को लगा झटका, नगर निगम ने वार्षिक किराए मूल्य में की 15% की बढ़ोतरी
विज्ञापन


गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होने की अपील
मुकेश सहनी ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही न्याय की लड़ाई को मजबूती मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें