फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

Sun, 29 Jun 2025 05:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Bihar: मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी मोहम्मद इम्तियाज खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक मोतिहारी की ओर से आ रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी छोटी ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
दो ट्रक की भिड़ंत एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर बलमी चौक (NH-28) के पास शनिवार को दो ट्रकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हादसे की सूचना पर मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


पढे़ं: पति के बाहर जाते ही पत्नी बन गई शराब धंधेबाज, घर में थी अवैध फैक्टरी; उत्पाद विभाग ने किया भंडाफोड़

मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी मोहम्मद इम्तियाज खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक मोतिहारी की ओर से आ रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी छोटी ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

मोतीपुर थाना प्रभारी राजन पांडे ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल चालक का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है ताकि यातायात सामान्य हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें