फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: प्रदेश में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बस से 10 किलो चरस बरामद; डीआरआई खंगाल रही नेटवर्क

Sat, 07 Nov 2026 02:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस से करीब 10 किलो चरस बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में पूर्वी चंपारण निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
करोड़ों की ड्रग्स चरस जब्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआरआई मुजफ्फरपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस दौरान टीम ने तस्करी के आरोप में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी राजेश कुमार सहनी को गिरफ्तार किया है। डीआरआई की टीम अब इस मामले में स्थानीय नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल के रास्ते चरस की खेप लेकर भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद बिहार के रास्ते इसे गुजरात पहुंचाने की योजना थी। तस्करी के लिए बस का इस्तेमाल किया जा रहा था, ताकि पर्व-त्योहार के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। जब्त चरस का वजन करीब 10 किलोग्राम पाया गया है। टीम इस मामले में चरस की तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्यों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में अन्य कितने लोग शामिल हैं।

इस कार्रवाई को लेकर डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी के मामलों में उनकी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद डीआरआई ने आरोपी राजेश कुमार सहनी को न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: दो बाइकों की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पांच माह की मासूम ने भी तोड़ा दम; पिता गंभीर

एजेंसी मामले में आगे की जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामलों में उनकी टीम पूर्व में भी कई कार्रवाई कर चुकी है। आगे भी ऐसे नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें