फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Dengue Case: मुजफ्फरपुर में डेंगू के बढ़े मामले, अब तक 9 की हुई पुष्टि; अलर्ट पर हुआ स्वास्थ्य विभाग

Sat, 30 Aug 2025 06:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को जांच और दवा छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया है। डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मॉडल अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है और सभी बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है।
विज्ञापन
डेंगू के बढ़े केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक डेंगू के 9 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य मरीज संदिग्ध लक्षणों के साथ अस्पतालों में भर्ती हैं। मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बरसात के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग ने एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) में बुखार के मरीजों की रैपिड जांच शुरू कर दी है। प्रतिदिन संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। अब तक 9 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, वहीं कई नए संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसकेएमसीएच की जांच लैब में रोजाना 20 से 30 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे जा रहे हैं। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड भी रिजर्व रखा गया है।

विज्ञापन


पढे़ं: गंगा के बढ़ते जलस्तर से कुतलूपुर पंचायत में तेज कटाव, SDRF ने कराया गांव खाली; लोग पलायन को मजबूर

सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को जांच और दवा छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया है। डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मॉडल अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है और सभी बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या और बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक लगातार फॉगिंग और छिड़काव कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें