फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला शख्स का शव, परिजनों ने पैसे को लेकर धमकी की बात कही

Mon, 29 Sep 2025 07:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: मंगरू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति का गांव के ही एक युवक से विवाद चल रहा था। वह पैसे वापसी की मांग को लेकर बार-बार धमकी देता था। मृतक की पत्नी का कहना है कि इस घटना के पीछे उसी युवक का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स का शव सड़क किनारे मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, वहीं परिजनों में रो-रोकर मातम पसरा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान मंगरू महतो (34 वर्ष), निवासी शादीपुर, कांटी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगरू महतो प्रतिदिन काम पर जाते थे। आज उनका शव सड़क किनारे गिरा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन


पढे़ं; भागलपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में आस्था, कला और सामाजिक संदेश का संगम; 'आपरेशन सिंदूर' थीम की दिखी झलक

मंगरू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति का गांव के ही एक युवक से विवाद चल रहा था। वह पैसे वापसी की मांग को लेकर बार-बार धमकी देता था। मृतक की पत्नी का कहना है कि इस घटना के पीछे उसी युवक का हाथ हो सकता है।

कांटी थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएसपी पश्चिमी, सुचित्रा कुमारी ने कहा कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि की जाएगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें