फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बदमाशों ने दिनदहाड़े ब्लेड मारकर थैला काटा, पीएनबी से निकले कर्मी के सैलरी के 1.40 लाख रुपये उड़ाए

Mon, 19 Jan 2026 09:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पीएनबी से सैलरी निकालकर निकले कर्मी के थैले को ब्लेड मारकर 1.40 लाख रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित को देर से जानकारी हुई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कटा बैग दिखाते हुए पीड़ित कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंकज मार्केट रोड स्थित पीएनबी शाखा से रुपये निकालकर बाहर निकले एक कर्मी को दिनदहाड़े शातिर बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने थैले पर ब्लेड मारकर उसमें रखे 1.40 लाख रुपये उड़ा लिए और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

 
एक घंटे तक नहीं हुई चोरी की भनक
घटना के बाद करीब एक घंटे तक पीड़ित को चोरी की जानकारी तक नहीं हो सकी। जब थैला खोलकर देखा गया, तब रुपये गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
 
पीड़ित ने बताई पूरी घटना
पीड़ित उदय कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी सैलरी के रुपये निकालने के लिए पंकज मार्केट स्थित पीएनबी शाखा पहुंचे थे। बैंक से 1.40 लाख रुपये निकालने के बाद वह कुछ जरूरी कागजात की फोटो कॉपी कराने के लिए बैंक से थोड़ी दूरी पर मुख्य सड़क की ओर गए। फोटो कॉपी कराने के बाद जब थैला देखा गया तो कागजात सुरक्षित थे, लेकिन एक साइड से ब्लेड मारकर रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन

 
रेकी कर घटना को अंजाम देने की आशंका
पीड़ित का कहना है कि उन्हें आशंका है कि बैंक परिसर में ही उनकी पहले रेकी की गई और इसके बाद बीच रास्ते में सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। रुपये गायब होने का पता चलते ही वह दौड़कर वापस बैंक पहुंचे और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।

पढ़ें- Bihar News: नाजिर शिशिर ने सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से उड़ाए 24 लाख, गिरफ्तार; रूपौली अंचल में हुआ बड़ा घोटाला
 
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आसपास के अन्य कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

 
कोढ़ा गिरोह पर शक, जल्द गिरफ्तारी का दावा
नगर थाना पुलिस ने बताया कि बैंक से रुपये लेकर निकल रहे व्यक्ति के बैग को ब्लेड मारकर रकम उड़ाई गई है। वारदात को अंजाम देने का कोढ़ा गिरोह पर शक है। फिलहाल, पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें