फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: हथियारबंद बदमाशों ने बैंक से की लाखों की लूट, दिनदहाड़े वारदात के बाद फरार; हड़कंप

Sat, 19 Jul 2025 04:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि तीन की संख्या में आए बदमाशों ने FINO पेमेंट बैंक में घुसकर कैश जमा कराने पहुंचे ग्राहक से हथियार के बल पर लूटपाट की है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
दिनदहाड़े लाखों की लूट की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के महना रोड स्थित FINO पेमेंट बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर एक ग्राहक से ₹1.22 लाख की लूट की और फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब दोपहर 1 बजे बाइक सवार तीन बदमाश बैंक पहुंचे। इनमें से दो बदमाश ग्राहक बनकर अंदर घुसे, जबकि एक बाहर बाइक पर इंतजार करता रहा। अंदर घुसे बदमाशों ने फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी को हथियार दिखाकर उससे ₹1.22 लाख लूट लिए, जो वह कैश जमा कराने के लिए लाया था। घटना के तुरंत बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस और डीएसपी (पश्चिम) सुचित्रा कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का लखीसराय दौरा, अपराध पर सख्त रुख; विपक्ष पर बोला तीखा हमला

क्या कहा डीएसपी ने
डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि तीन की संख्या में आए बदमाशों ने FINO पेमेंट बैंक में घुसकर कैश जमा कराने पहुंचे ग्राहक से हथियार के बल पर लूटपाट की है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। बैंक कर्मियों के अनुसार, लूट की राशि ₹1.22 लाख बताई गई है, जिसका मिलान किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। बैंक में सुरक्षा के इंतजामों की भी समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें