फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने घर पर चलाई कई राउंड गोली, पूरे इलाके में दहशत

Thu, 25 Dec 2025 08:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पर फायरिंग की। दोनों हाथों में हथियार लेकर अपराधी ने कई राउंड गोलियां चलाई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
फायरिंग से दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पर हमला कर कई राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना रोहुआ पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क मार्ग पर हुई।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों में से एक ने बाइक से उतरकर दोनों हाथों में पिस्टल पकड़ते हुए घर की गेट पर सीधे कई राउंड फायरिंग की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग के दौरान अपराधी ने अपनी पूरी मैगजीन खाली की और फिर मौके से भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में मोबाइल व्यवसायी का अपहरण, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत; पुलिस जांच में जुटी 

घटना के बाद मुसहरी थाना और एसडीपीओ ईस्ट टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की पहचान कर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मुसहरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और इलाके में नाकेबंदी कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें