फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में सेना के सम्मान में निकली 'जय हिंद यात्रा', कांग्रेस ने वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 27 May 2025 06:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह यात्रा उन वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली जा रही है, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह से राष्ट्रीय भावना और सेना के प्रति सम्मान को समर्पित है।
विज्ञापन
जय हिंद यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के सम्मान में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही 'जय हिंद यात्रा' के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक पदयात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर निकाली गई, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मिठनपुरा स्थित पानी टंकी चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात प्रभात सिनेमा चौक के निकट देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह यात्रा उन वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली जा रही है, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह से राष्ट्रीय भावना और सेना के प्रति सम्मान को समर्पित है। यह उन सैनिकों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने 1971 में बांग्लादेश की आज़ादी में योगदान दिया और 1999 के कारगिल युद्ध में वीरता का परिचय दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: सीतामढ़ी में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने महिला और बच्चे को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘जय हिंद यात्रा’ किसी प्रकार का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राष्ट्रवाद और सैनिकों के प्रति आदर भाव को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर पूर्व सांसद अजय निषाद, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मयंक मुन्ना, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों के साथ लोगों ने एकजुट होकर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें