फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पारा लुढ़का, शीतलहर का अलर्ट जारी, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Sun, 04 Jan 2026 10:03 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिला शीतलहर की चपेट में है। पछुआ और बर्फीली हवाओं के कारण तापमान गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में शीतलहर का असर तेज हो गया है। पछुआ हवा और बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है। तापमान में अंतर कम होने के कारण ठंड और ज्यादा महसूस हो रही है। जिले में इस ठंड और तेज हवाओं के कारण आम लोगों को दिनचर्या में काफी मुश्किलें हो रही हैं। मौसम विभाग और पूसा मौसम विज्ञान केंद्र ने ठंड से राहत नहीं मिलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में पारा और गिर सकता है। इसके कारण कई जगह घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पिछुआ हवा 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें: वैशाली में हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकनिक मनाने आए युवक की हुई थी पीट-पीटकर हत्या

पारा में लगातार गिरावट और तेज हवाओं के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण यह स्थिति बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक यह हालात जारी रह सकते हैं। आम लोगों को इसी के अनुसार अपनी सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें