फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर: तेज वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध

Fri, 18 Jul 2025 08:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मृतक के पिता संजय कुमार राम ने बताया कि उनका बेटा गौतम घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहा एक ऑटो उसे टक्कर मार कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रफ्तार के कहर ने एक मासूम की जान ले ली। सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय गौतम कुमार को तेज रफ्तार ऑटो ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

परिजनों ने जताया गुस्सा, की सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

मृतक के पिता संजय कुमार राम ने बताया कि उनका बेटा गौतम घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहा एक ऑटो उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे के बाद बच्चे को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया।

पढ़ें; किऊल से रवाना हुई अमृत भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन; लोगों में खुशी की लहर

पुलिस ने शांत कराया माहौल, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

विज्ञापन

सूचना पर अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। साथ ही हादसे की जांच की जा रही है और ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और सड़क जाम हटवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें