फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: जय माता दी के नारों से मुजफ्फरपुर में भक्तिमय हुआ माहौल, मंदिरों में पूजा के लिए आई भीड़

Thu, 19 Mar 2026 11:32 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ मुजफ्फरपुर में भक्ति का माहौल है। कलश स्थापना के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हो रही है, भक्त श्रद्धा से दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज से हो गया है। इस नवरात्र को वासंतिक नवरात्र भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह नवरात्रि शारदीय नवरात्र से भी अधिक महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इस दौरान प्रकृति अपने सबसे सुंदर और जीवंत स्वरूप में होती है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में नवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज कलश स्थापना के साथ ही पर्व की शुरुआत हो गई है। जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त "जय माता दी" के जयकारों के साथ मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

शहर के ब्रह्मपुरा स्थित देवी दुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं और पूरे श्रद्धा भाव से आराधना में लीन हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: गया जी का मां मंगला गौरी मंदिर: 600 साल से जल रही अखंड ज्योति, गर्भगृह में नहीं बिजली; ऐसे होते हैं दर्शन

आज नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप, मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से की गई पूजा से माता भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

ब्रह्मपुरा दुर्गा मंदिर के पुजारी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस समय प्रकृति में नवजीवन का संचार होता है, जो समस्त जीव-जंतुओं और मानव जीवन के लिए कल्याणकारी माना जाता है। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता की आराधना करता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें