फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औराई में बागमती नदी में बह गया चचरी पुल, बाल-बाल बची ग्रामीण की जान; वीडियो वायरल

Mon, 16 Jun 2025 03:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: पुल बहने के वक्त एक बाइक सवार युवक इसे पार कर रहा था, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बह गया बागमती पर बना चचरी पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड स्थित मधुबन प्रताप गांव में बागमती नदी पर बना चचरी पुल देखते ही देखते तेज बहाव में बह गया। इस दौरान एक बाइक सवार युवक की जान बाल-बाल बची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसका सीधा असर मुजफ्फरपुर जिले के नदी किनारे बसे इलाकों में देखने को मिल रहा है। औराई प्रखंड के मधुबन प्रताप गांव में ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित चचरी पुल कुछ ही मिनटों में नदी के तेज बहाव में बह गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह पुल स्थानीय लोगों द्वारा चंदा जुटाकर बनाया गया था, जो हर साल बाढ़ के कारण बह जाता है। इस पुल को ग्रामीणों की 'लाइफलाइन' कहा जाता था, जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आना-जाना करते थे।

विज्ञापन


पढ़ें: आम के बगीचे में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी; हत्या की जताई गई आशंका    

पुल बहने के वक्त एक बाइक सवार युवक इसे पार कर रहा था, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

घटना के संबंध में स्थानीय नाविक दीपू कुमार सहनी ने बताया कि सुबह से ही बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। देखते ही देखते पानी की धार इतनी तेज हो गई कि पुल बह गया। यह हर साल की कहानी है। हम ग्रामीण चंदा कर पुल बनाते हैं, लेकिन हर बार यह बागमती नदी की भेंट चढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल के निर्माण की मांग की है ताकि हर साल इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें