फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आम के बगीचे में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी; हत्या की जताई गई आशंका

Mon, 16 Jun 2025 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: सूचना मिलने पर फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शव पर काले रंग की शर्ट और आसमानी रंग का अंडरवियर पाया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारू गांव में सोमवार को आम के बगीचे में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे खेतों की ओर जा रहे थे, तभी अचानक तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब वे दुर्गंध के स्रोत की तलाश करते हुए बगीचे की ओर बढ़े तो झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा मिला। शव की हालत बेहद खराब थी और उसमें सड़न शुरू हो चुकी थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  प्रेमी से मिलने चोरी-छिपे पहुंची प्रेमिका, भनक लगते ही ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा; करवा दी शादी

सूचना मिलने पर फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शव पर काले रंग की शर्ट और आसमानी रंग का अंडरवियर पाया गया। एक पैर कटा हुआ भी था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है या फिर हत्या इसी स्थान पर हुई है।

फतुहा थाना अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि कोई परिजन या जानने वाला आकर उसकी पहचान कर सके। यदि इस अवधि में पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें