फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बेटी को चाचा पर शक; पत्नी समेत व्यवसायी के गायब होने से सनसनी, पुलिस हर एंगल से जांच रही

Sun, 24 May 2026 09:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके से कारोबारी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। कमरे में खून के निशान मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
दंपति रहस्यमय ढंग से लापता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से एक कारोबारी दंपती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरा चौक स्थित भगत मार्केट में रहने वाले कंपोनेंट कारोबारी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी पिछले दो दिनों से गायब हैं। घर के कमरे में खून के निशान मिलने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


लापता दंपती की पहचान 49 वर्षीय मनोज भगत और उनकी 42 वर्षीय पत्नी मीनू देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने दोनों के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कमरे में मिले खून के निशान
परिजनों के मुताबिक, काफी खोजबीन के बाद भी जब दंपती का कोई सुराग नहीं मिला, तब पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान घर के अंदर फर्श पर कई जगह खून के निशान पाए गए, जिससे परिवार के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है।
विज्ञापन


बेटी ने चाचा पर जताया शक
दंपती की पुत्री शिफाली कुमारी ने बताया कि उनकी शादी पिछले महीने ही हुई थी। 19 मई को माता-पिता से आखिरी बार बात हुई थी, लेकिन 20 मई से दोनों के मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं। जब वह घर पहुंचीं तो कमरा बाहर से बंद मिला और अंदर खून के धब्बे दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें-  Bihar: तीन दिन पहले हुआ था विवाद, मायके से लौटी पत्नी तो कमरे में पड़ा मिला पति का शव; इलाके में दहशत

लंबे समय से चल रहा था विवाद
शिफाली ने आरोप लगाया कि परिवार में लंबे समय से चाचा के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे उनके चाचा का हाथ हो सकता है। उन्होंने बताया कि पिता के व्यवसाय से जुड़े कुछ लेन-देन के मामले भी थे, जिसके कारण वे अक्सर बाहर आते-जाते रहते थे।
विज्ञापन


पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि दंपती की बेटी की ओर से आवेदन दिया गया है। कमरे में खून के निशान मिलने के बाद एफएसएल टीम की मदद से जांच कराई जा रही है। पुलिस लेन-देन, पारिवारिक विवाद और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। लापता दंपती की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें