फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो हजार रुपये के लिए खून, मुजफ्फरपुर में चचेरे भाई ने ले ली भाई की जान; गांव में सनसनी

Thu, 16 Jul 2026 10:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में 2 हजार रुपये के विवाद में 32 वर्षीय संजय कुमार पासवान की कथित तौर पर उनके चचेरे भाई सीताराम पासवान ने हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
2 हजार रुपये के झगड़े में भाई बना भाई का हत्यारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में महज 2 हजार रुपये के विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। सकरा थाना क्षेत्र में चचेरे भाई ने कथित तौर पर अपने ही भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 हजार रुपये के विवाद में गई जान

घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संजय कुमार पासवान के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संजय ने अपने चचेरे भाई सीताराम पासवान से 2 हजार रुपये उधार लिए थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हत्या की वारदात सामने आई।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी सीताराम पासवान को उसके घर से बाहर निकालकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?

परिजनों का दावा- नशे की हालत में पहुंचा था आरोपी

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर नशे की हालत में रहता था। गुरुवार शाम भी वह नशे में आया और विवाद के दौरान संजय पर हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि संजय शांत स्वभाव का व्यक्ति था और किसी तरह के विवाद से दूर रहता था।

एफएसएल टीम भी जुटी जांच में

सकरा थाना प्रभारी शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में चचेरे भाई पर हत्या का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें