फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thu, 16 Jul 2026 10:12 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के बीडीओ राजकुमार चौधरी को विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एक वेंडर की शिकायत के बाद की गई, जिसने आरोप लगाया था कि करीब 16 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
निगरानी के गिरफ्त में बैसा बीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को बैसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजकुमार चौधरी को 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एक वेंडर की शिकायत के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी अधिकारी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया।

वेंडर की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मामले की शुरुआत स्थानीय वेंडर राज किरण की शिकायत से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने बैसा प्रखंड में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत करीब 16 लाख रुपये की सामग्री की आपूर्ति की थी। भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले बीडीओ राजकुमार चौधरी लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे।

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष धावा दल का गठन किया गया। पूरी योजना के तहत रिश्वत लेने के दौरान आरोपी को पकड़ने की तैयारी की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?

कार्यालय में ही रंगे हाथ पकड़े गए बीडीओ

गुरुवार को जैसे ही बीडीओ राजकुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में वेंडर से 46 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से मौजूद SVU की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

विशेष निगरानी इकाई ने आरोपी बीडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कांड संख्या-21/2026 दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई जारी है।

पटना ले गई निगरानी टीम

गिरफ्तारी के बाद SVU की टीम आरोपी बीडीओ को अपने साथ पटना ले गई। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शुक्रवार को विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें