मुजफ्फरपुर में डिलीवरी बॉय की निर्माणाधीन नाले में गिरने से मौत,कंस्ट्रक्शन कंपनी पर हत्या के लगे गंभीर आरोप। परिजनों में आक्रोश।
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन नाले में डिलीवरी बॉय गौरव कुमार (30) के गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हैं। मृतक गौरव कुमार अहियापुर थाना क्षेत्र का निवासी था और देश की प्रसिद्ध ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट में कार्य करता था।
ये भी पढ़ें- Bihar News: शराब तस्करों का बढ़ रहा आतंक, उत्पाद पुलिस पर पथराव; दो होमगार्ड घायल अब 25 आरोपियों पर FIR दर्ज
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गौरव बाइक से डिलीवरी के दौरान नाले में गिर गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाले का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया था और इसमें सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे और हेलमेट नाले में लोहे के सरिया में फंस गया था।
'प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना के रूप में प्रतीत हो रहा'
अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना के रूप में प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट किया जाएगा और परिजन की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डिलीवरी बॉय की मौत मामले की जांच जारी।
डिलीवरी बॉय की मौत।