फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: ‘पाक सेना और आतंकी अगर गोली चलाएं तो भारतीय सेना गोले बरसाकर जवाब दे’, भाजपा के मंत्री बोले

Sun, 11 May 2025 05:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने इस युद्ध से डरकर और होने वाली क्षति के डर से घुटने टेक दिए हैं। सेना ने लगातार जवाबी करवाई से पाक को औकात पर लाने का काम किया है। पाकिस्तान जानता है कि पूर्व के युद्ध में उसका क्या हाल हुआ है।
विज्ञापन
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर अमेरिका के दखल के बाद जहां सीजफायर हो चुका है, वहीं बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमने युद्ध जीता हैं और पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है। पाकिस्तान को उसकी औकात में लाने का काम भारत की वीर सेना के जवानों ने किया है। हमारी सेना पर हम सब को नाज है कि दुश्मन मुल्क के घर में घुसकर अपना बदला लेने का काम किया है और अब पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए हैं। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अगर बीच-बीच में पाकिस्तान की सेना और आतंकी गोली चलाते हैं तो आप सब सेना के जवान गोला से जवाब देने का काम करें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tension: सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस
 
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर जिस तरह से हम लोगों ने अपना बदला को लेने का काम किया है। इसे लेकर देश के लोगों में खुशी है और लोग देश की सेना और प्रधानमंत्री पर फख्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश के लोगों पर हुए हमले का हम लोगों ने बदला ले लिया है और हमारा मकसद भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस युद्ध से डरकर और होने वाली क्षति के डर से घुटने टेक दिए हैं। सेना ने लगातार जवाबी करवाई से पाक को औकात पर लाने का काम किया है। पाकिस्तान जानता है कि पूर्व के युद्ध में उसका क्या हाल हुआ है। मंत्री बोले कि अब तो पूरी दुनिया ने भारत की सेना की ताकत देख ली है, इसलिए अब सरेंडर बोल दिया है और भारत के सेना के आगे घुटने टेक दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Army : पठानकोट में सेना के जवान की गई जान, बिहार पहुंचा शहीद जवान का शव, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें