फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एक्शन मोड में राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल; कल CO को किया था सस्पेंड, आज मुजफ्फरपुर में सुनेंगे शिकायतें

Tue, 19 May 2026 09:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

 Muzaffarpur: बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मंगलवार को मुजफ्फरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह जिले में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल होकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान के निर्देश देंगे।
विज्ञापन
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की नई सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मंगलवार को मुजफ्फरपुर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल होकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। प्रभारी मंत्री मुशहरी, मीनापुर और कुढ़नी प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे पर मुख्य रूप से फोकस रहेगा। वहीं मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सबसे पहले बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और दर्शन के बाद सहयोग शिविर में भाग लेंगे।

विज्ञापन


भूमि विवाद और राजस्व मामलों की होगी सुनवाई
आपको बता दें कि इन सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमाबंदी और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनेंगे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश देंगे।

प्रशासनिक तैयारियां पूरी
मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने और लंबित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शिविर को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।
विज्ञापन


जनता की शिकायतों पर तुरंत हो सकता है एक्शन
मंत्री इस दौरान जनता की बात सीधे सुन सकते हैं और त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश भी दे सकते हैं। इस मौके पर बीजेपी, एलजेपी और जेडीयू के विधायक भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: अब गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! सोनपुर से ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत करेंगे CM सम्राट, 30 दिन में होगा समाधान
विज्ञापन


मंत्री बनने के बाद लगातार एक्शन में दिलीप जायसवाल
गौरतलब है कि राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद से ही डॉ. दिलीप जायसवाल भूमि सुधार विभाग को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने जन शिकायतों का समाधान नहीं करने के आरोप में जिले के कुढ़नी प्रखंड के राजस्व अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कड़े निर्देशों के बाद सरकार के मंत्री लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अब उसी विभाग के मंत्री का मुजफ्फरपुर दौरा होने जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें