फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राबड़ी देवी के नए आवास पर शाहनवाज हुसैन का तंज, बोले- घर बदलेगा तो किस्मत भी बदलेगी

Sun, 31 May 2026 10:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राबड़ी देवी के सरकारी आवास परिवर्तन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार राबड़ी देवी को पहले से बेहतर और अधिक सुविधाओं वाला आवास दे रही है, इसलिए इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
सैयद शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राबड़ी देवी के सरकारी आवास परिवर्तन को लेकर विपक्ष पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार राबड़ी देवी को पहले से बेहतर और अधिक सुविधाओं वाला आवास दे रही है। ऐसे में इस मुद्दे पर इतना हंगामा और विरोध समझ से परे है।

विज्ञापन


शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नए आवास में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि राबड़ी देवी इस नए आवास में जाएंगी तो उनकी और उनकी पार्टी की किस्मत भी बदल सकती है।

"पहले वाले आवास में था वास्तुदोष"

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पुराने आवास में कई कमियां थीं और उसमें वास्तुदोष भी था। उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।
उन्होंने कहा, "अब उन्हें पहले से कहीं बेहतर आवास दिया जा रहा है। आवास बदलना कोई नई बात नहीं है। सरकार ने उन्हें सुविधाओं से युक्त नया घर दिया है। वहां पोखर भी है। पहले वाले आवास में ऐसी सुविधा नहीं थी। चाहें तो वहां मछली पालन भी कर सकती हैं।"

"नया आवास, नई किस्मत"

भाजपा नेता ने आगे कहा कि पुराने आवास में कई खामियां थीं, जिससे नुकसान हो रहा था। अब जब नया आवास मिलेगा तो संभव है कि उनकी और उनकी पार्टी की किस्मत भी बदल जाए। उन्होंने कहा, "सरकार ने अच्छा फैसला लिया है। आवास बदलना सामान्य प्रक्रिया है। इसमें इतना हाय-तौबा मचाने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री का आवास छोड़ दें तो बाकी सभी लोगों के आवास समय-समय पर बदलते रहते हैं।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मां के बयान के साथ खड़ी हुई रोहिणी, तुगलकी बयान और दबंगई कह बिहार में बताया प्रतिशोध मॉडल

आवास विवाद पर जारी है सियासत

राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर बिहार की राजनीति में लगातार बयानबाजी जारी है। एक ओर विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहा है, तो दूसरी ओर भाजपा इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए विरोध को अनावश्यक करार दे रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में शाहनवाज हुसैन का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें