फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

Fri, 24 Jul 2026 10:14 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता और कारोबारी रंजीत कुमार सहनी को व्हाट्सएप पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर ब्रह्मपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी रंगदारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता और कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी गई है। यह धमकी व्हाट्सएप पर भेजे गए एक मैसेज के जरिए दी गई। धमकी मिलने के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है। मामले में ब्रह्मपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी पुलिस से की है।
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी
बताया जाता है कि पीड़ित कारोबारी की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी संगम चौक निवासी रंजीत कुमार सहनी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की सुबह करीब 9:47 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मैसेज में चेतावनी दी गई कि यदि रंगदारी की रकम नहीं दी गई तो कारोबारी समेत पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी।

लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
धमकी मिलने के बाद पीड़ित कारोबारी ने तुरंत ब्रह्मपुरा थाना पुलिस को सूचना दी और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान करने तथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नकाबपोश बदमाशों का तांडव! जदयू नेता के बेटे की कार घेरकर ताबड़तोड़ दागीं गोलियां, साले की हालत भी नाजुक
विज्ञापन


पूरे मामले में ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी तकनीकी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें