फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भारतेन्दु शांडिल्य बने बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, पूरे मुजफ्फरपुर जिले में खुशी की लहर

Fri, 26 Dec 2025 08:49 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के जूरन छपरा निवासी भारतेन्दु शांडिल्य को बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से पूरे जिले और राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
भारतेन्दु शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के जूरन छपरा निवासी भारतेन्दु शांडिल्य को बिहार राज्य बॉक्सिंग एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद पूरे जिले और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि से बिहार को भी बॉक्सिंग के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।भारतेन्दु शांडिल्य 48 वर्ष के हैं और उन्होंने हैदराबाद की इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के अलावा लंदन की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और एमआईटी से इंटरप्रेन्योर बिजनेस की सर्टिफिकेट भी प्राप्त की है। इसके अलावा, उनके कार्यों को विश्वभर की चर्चित पत्रिकाओं जैसे आउटलुक और फोर्ब्स ने भी सराहा है।

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव राकेश ठाकुर ने भारतेन्दु शांडिल्य को बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया और उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पदभार सौंपा। इस अवसर पर उनके परिवार, मित्र और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने पहुंचे। परिवार ने भी गर्व जताया। उनके पिता, मुजफ्फरपुर के जिला कोर्ट के अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि उनका बेटा एक बड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर बिहार के लिए गौरव का क्षण ला रहा है। भारतेन्दु बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं और अब वह बिहार और मुजफ्फरपुर जिले में बॉक्सिंग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

विज्ञापन


पढे़ं: कार से ओवरटेक कर ट्रक लूट की साजिश, खलासी की सूझबूझ से बची बड़ी वारदात

उनके उपाध्यक्ष बनने पर पंकज कुमार, आचार्य डॉ. रंजीत नारायण तिवारी, पंडित विनय पाठक, डॉ. शिप्रा आनंद, अनिमेष कुमार, साकेत कुमार, उत्कर्ष नितेश और डॉ. रवि कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। भारतेन्दु शांडिल्य का यह पद बिहार में खेल और विशेषकर बॉक्सिंग के विकास की संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें