फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विश्व कैंसर दिवस पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल में नई लाइनेक मशीन, अत्याधुनिक सुविधाओं से मिलेगी राहत

Wed, 04 Feb 2026 10:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर में 26वां विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर उपचार सेवाओं के विस्तार हेतु तीसरे लाइनेक मशीन, माइनर ऑपरेशन थिएटर और नए इनडोर वार्ड का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
होमी जहांगीर भाभा कैंसर अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर में 26वां विश्व कैंसर दिवस अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) द्वारा निर्धारित थीम “विशिष्टता के साथ एकजुट होना” के अनुरूप मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में कैंसर उपचार सेवाओं के विस्तार की दिशा में कई महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये के उदार योगदान से निर्मित “संप्रदा सिंह रेडियोथेरेपी ब्लॉक” में तीसरे लाइनेक (Linear Accelerator) मशीन का शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना से कैंसर रोगियों को अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी रेडियोथेरेपी उपचार उपलब्ध होगा, साथ ही इलाज के लिए प्रतीक्षा अवधि में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

इसके अलावा अस्पताल में माइनर ऑपरेशन थिएटर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे छोटी शल्य प्रक्रियाएं अब अधिक सुव्यवस्थित ढंग से तथा संक्रमण नियंत्रण के उच्च मानकों के अनुरूप की जा सकेंगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कैंसर के खिलाफ इस लड़ाई में समाज और प्रशासन पूरी मजबूती से अस्पताल के साथ खड़े हैं। उन्होंने इसे हम सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व बताया।

अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रभाष ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस हमें उन बड़ी चुनौतियों की याद दिलाता है, जिनका सामना हम बढ़ती कैंसर रोगियों की संख्या के कारण कर रहे हैं। यह दिन कैंसर रोगियों की देखभाल की समीक्षा करने और भविष्य में उपचार व सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लेने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर सेवाएं उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी अस्पताल कैंसर के खिलाफ इस लड़ाई में जागरूकता, जांच और उपचार सुविधाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

विज्ञापन

 

होमी जहांगीर भाभा कैंसर अस्पताल

 

होमी जहांगीर भाभा कैंसर अस्पताल

 

होमी जहांगीर भाभा कैंसर अस्पताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें