फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘बंटवारा करा दीजिए, नहीं तो जान दे दूंगी’; और फिर विवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम

Mon, 08 Jun 2026 01:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथपुर गांव में संपत्ति विवाद से परेशान एक विवाहिता ने कथित तौर पर कमरे में खुद को बंद कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने उठाया खौफनाक कदम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर खुद को कमरे में बंद कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बैजनाथपुर निवासी संतोष कुमार की 40 वर्षीय पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


संपत्ति विवाद को लेकर रहती थीं परेशान
परिजनों के अनुसार, बबिता देवी पिछले करीब दो वर्षों से पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव में थीं। बताया जा रहा है कि हिस्सेदारी को लेकर परिवार में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। मृतका के पति संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को भी संपत्ति के बंटवारे को लेकर बातचीत हुई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी ने कथित तौर पर कहा कि यदि बंटवारे का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी जान दे देंगी। कुछ देर बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर
परिजनों के मुताबिक, कमरे के अंदर से धुआं निकलता देख घर के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया और तत्काल साहेबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: गैर-इरादतन हत्या के दोषी भाजपा विधायक का घर खाली, मकान में परिवार का सदस्य भी नहीं; दिल्ली कब जाएंगे?
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की जलने से मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें