फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम; लापरवाही का आरोप

Sun, 08 Feb 2026 08:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के बेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 26 वर्षीय प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम किया गया और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की गई।
विज्ञापन
सड़क जाम मुआवजा को लेकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 26 वर्षीय प्रसूता काजल देवी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने रविवार को शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परिजन निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर काजल देवी को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर गुस्साए परिजनों ने बेला रोड पर सड़क जाम कर दिया।

आवागमन पूरी तरह ठप हो गया

विज्ञापन

सड़क जाम के कारण मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने कहा कि मृतका एक गरीब परिवार से थी और अस्पताल की लापरवाही से उसकी जान चली गई। अब परिवार के सामने पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव की ताजपोशी होते ही वैशाली में RJD को लगा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बाद में जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षेप से शव को सड़क से हटाया गया और जाम समाप्त कराया गया।

आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही

विज्ञापन

इस संबंध में मुसहरी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया था, जिसे समझा-बुझाकर हटवा दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मुआवजे की प्रक्रिया के लिए अंचल अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

सड़क जाम मुआवजा को लेकर

 

सड़क जाम मुआवजा को लेकर

 

सड़क जाम मुआवजा को लेकर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें