फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: परीक्षा के बाद छात्र की बेल्ट और मुक्कों से पिटाई, नकल से इनकार करना पड़ा भारी; मची अफरा-तफरी

Sun, 23 Feb 2025 08:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अगर शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छात्र की पिटाई के वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में दसवीं की परीक्षा खत्म होने के बाद एक छात्र की बेल्ट और मुक्कों से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें कई छात्र एक लड़के को बेरहमी से मारते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित रामदयालु सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र ने परीक्षा के दौरान दूसरे छात्रों को अपने उत्तर पुस्तिका से नकल नहीं करने दी, जिससे नाराज छात्रों के एक गुट ने उसे परीक्षा हॉल में ही धमकी दी थी।
 
परीक्षा खत्म होने के बाद गुस्साए छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त छात्र को घेर लिया और बेल्ट व मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कोई भी उसे बचाने नहीं आया, बल्कि कुछ लोग वीडियो बनाते रहे और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन

 
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्रों का एक गुट एक छात्र को घेरकर बेल्ट और घूंसे से मार रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में एक भोजपुरी गाना भी जोड़ा गया है, जिसके बोल हैं- ‘दबदबा था, दबदबा है और दबदबा बना रहेगा।’

वहीं, घटना के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अगर शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों में आक्रोश है। कई लोग इस घटना को परीक्षा केंद्रों में बढ़ती अनुशासनहीनता और दबंगई का उदाहरण बता रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें