फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जन्माष्टमी की मूर्ति विसर्जन के वक्त बड़ा हादसा; नदी में चार लोग डूबे, दो दोस्तों में से एक का शव बरामद

Mon, 02 Sep 2024 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: औराई थाना अध्यक्ष रूपक ने बताया कि देर शाम को मूर्ति विसर्जन की घटना घटित हुई है। कुछ लोग डूब रहे थे और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो लापता थे, एक का शव SDRF द्वारा निकाला जा चुका है और दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एक युवक की खोज की जा रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में जन्माष्टमी पर्व खत्म होने के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोग नदी में डूब गए, जिनमें से दो लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि बाकी दो की तलाश के दौरान एक का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मौके पर ग्रामीणों के द्वारा लखनदेई नदी में शव को तलाशा जा रहा है। यह पूरी घटना औराई थानाक्षेत्र के रामनगरा की बताई गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर शाम जन्माष्टमी की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था। करीब शाम सात बजे के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मूर्ति को विसर्जन करने जा रहे थे। उसी वक्त चार लोग गहरे पानी में चले गए। उसके बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने पानी में से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दो लोग लखनदेई नदी की तेज धार में बह गए। बताया जा रहा है कि दो लोग अंशु और पंकेश में से एक का शव मिल गया है। दोनों दोस्त थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
 
औराई के एक प्रत्यक्षदर्शी मुकुल कुमार ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में हम लोग मूर्ति विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। उस दौरान अचानक ही चार लोग गहरे पानी में चले गए, जिनमें से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अंशु और पंकेश नदी के पानी में डूब गए। दोनों की गहरी दोस्ती थी। एक स्नातक का छात्र था तो दूसरा आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन

 
पूरे मामले औराई थाना अध्यक्ष रूपक ने बताया कि देर शाम को मूर्ति विसर्जन की घटना घटित हुई है। कुछ लोग डूब रहे थे और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो लापता थे, एक का शव SDRF द्वारा निकाला जा चुका है। देर रात की वजह रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया जा सका। आज सुबह से SDRF की टीम ने कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें